बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतीज्ञा सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों के पालन को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी लगी काली फिल्मों को हटवाया गया। वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। सीओ ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों में किसी भी प्रकार की काली फिल्म न लगाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.