हमीरपुर, मार्च 17 -- राठ। चार माह पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी अजय राजपूत ने बताया कि 21 नवंबर रात 10.30 बजे गुलाब नगर निवासी 27 वर्षीय साला दीपक पुत्र अशोक राजपूत धनौरी गांव से कार से घर लौट रहा था। तभी हमीरपुर रोड स्थित अंबे पैलेस के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से मेडिकल कॉलेज उरई फिर झांसी रेफर किया था। बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन नौ बजे दीपक ने इलाज के दौरान झांसी में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के नाम 25 बीघा कृषि योग्य भूमि हैं जिस पर दीपक पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। इकलौते ब...