सोनभद्र, फरवरी 11 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को चार पशुओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं दो लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के चकबदरीसानी के जंगल के पास से पुलिस ने पशु तस्करी के लिए जा रहे चार पशु बरामद किया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल अगरिया पुत्र केश्वर अगरिया निवासी ग्राम चकबगदरी सानी के पास से चार पशु बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...