दरभंगा, मार्च 15 -- सिंहवाड़ा। बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे छापेमारी के दौरान चार लोगों के घर में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। जेई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दल ने हरपुर में सुनीता देवी व रसलपुर में राम एकबाल यादव के घर बिजली चोरी पकड़ी। सढ़वाड़ा में रवि पासवान व बसतवाड़ा में सुरेंद्र राम के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। जेई ने इनके खिलाफ सिमरी थाना में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...