मधुबनी, मार्च 14 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के पश्चिमी क्षेत्र में की गई छापेमारी में बिजली चोरी करते चार को रंगे हाथ पकड़े जाने पर जुर्माना करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कनीय अभियंता दिनेश प्रसाद ने भगवतीपुर के हीरा पासवान पर 18800, समतोला देवी पर 17013 एवं राम दास पर 15100 का जुर्माना लगाया है। वहीं चानपुरा के सीता राम साह पर 18100 का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। चारो पर पूर्व से बिजली बकाया रहने के कारण कनेक्शन विच्छेद के बाद बिना बकाया भुगतान किये चोरी से बिजली जलाने का अरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.