देवरिया, मई 4 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुन्दू थाना क्षेत्र अंतर्गत मगराईच गांव के रहने वाले व्यक्ति की भूमि को फर्जी दस्तावेज के जरिए हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में बुजुर्ग ने उसके रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी और कूटरचना कर उसकी भूमिधरी जमीन का अवैध तरीके से बैनामा करा लिया। मामले में न्यायालय सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम, देवरिया में वाद दाखिल की थी। कोर्ट के निर्देश पर चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. यह भी पढ़ें- बहन ने सगे भाई पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, रिपोर्टभूमि का विवाद खुखुन्दू थाना क्षेत्र अंतर्गत मगराईच गांव निवासी छांगुर पुत्र फिरंगी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह वर्ष 1976 से गाटा संख्या दो की 0.388 हेक्टेयर भूमि का विधिवत भूमिधर है। रोजगार के सिलसिले में...