प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- देहात कोतवाली के भुपियामऊ में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने तीन मार्च को विशाल सिंह, उनके भाई विक्रम सिंह और चाचा शिवशंकर को मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में विशाल ने चार के खिलाफ जानलेवा हमले को केस दर्ज कराया। एसआई कैलाश यादव ने तीन आरोपियों धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू्, प्रशांत सिंह उर्फ लकी और युवराज सिंह उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...