चार परीक्षा केंद्रों पर 1700 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
हाथरस, मई 24 -- हाथरस, संवाददाता। शिक्षक बनने के लिए पहली सीढ़ी बीएड की डिग्री होती है। बीएड के जरिए अपना भविष्य संवारने के लिए तमाम परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। 31 मई को चार परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बागला डिग्री कालेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। बागला डिग्री कालेज के अलावा बागला इंटर कालेज, सेकसरिया इंटर कालेज और सरस्वती इंटर कालेज में परीक्षा को आयोजित कराया जाएगा। 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली में परीक्षा सुबह नौ बजे से बारह बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 1700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.