बलरामपुर, सितम्बर 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर चार मामलों का सफल निस्तारण कराया गया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर मनमुटाव और गलतफहमियां दूर की गईं। परामर्शदाताओं अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे और वंदना मिश्रा ने दोनों पक्षों को महिला कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण और बच्चों के भविष्य की जानकारी दी। काउंसलिंग के बाद चारों मामलों में दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों पर खेद जताते हुए आपसी सामंजस्य और सौहार्द के साथ रहने पर सहमति जताई। प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र/थानाध्यक्ष महिला थाना पूनम यादव समेत महिला आरक्षी ज्योति, पूजा और गुलअफशां बानो का भी सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...