जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को करीब 39.89 लाख रुपये की लागत से चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने फीता काटकर कार्यों की शुरुआत की। वार्ड हुसैनाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में तारकेश्वर नाथ मंदिर से अमित सिंह के मकान होते हुए विकास चंद्र श्रीवास्तव के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कराया गया है। वहीं मछलीशहर पड़ाव स्थित बाबाजी कुटिया के पास इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हुआ। इसी क्रम में वार्ड कटघरा के तारापुर कॉलोनी में उपेंद्र सिंह के मकान से गुलाब यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई। मोहल्ला खानपुर अकबर में नरेश कुमार के मकान से बहवा तक 900 एमएम पाइप के जरिए जल निकासी की व्यवस्था की गई है। लोकार्पण के दौरान स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.