मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट में तैनात चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानान्तरण रविवार को गैर जनपद के लिए कर दिया गया। वहीं, छह न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर मऊ जिले में आएंगें। न्यायिक अधिकारियों की जारी सूची के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) राजीव कुमार वत्स का स्थानान्तरण औरैया, विशेष न्यायाधीश पाक्सो जनार्दन प्रसाद यादव का स्थानान्तरण औरैया, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रियंका आजाद का स्थानान्तरण मऊ से फिरोजाबाद, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रियंका शर्मा का स्थानान्तरण मऊ से फिरोजाबाद के लिए किया गया है। इसी प्रकार सिविल जज जूनियर डिविजन प्रीति यादव का स्थानान्तरण लखीमपुर खीरी से मऊ , सिविल जज जूनियर डिविजन रजत कुमार यादव का लखीमपुरखीरी से मऊ, एडीजे प्रदीप कुमार राम का स्थानान्तरण अलीगढ़ से मऊ, एडीजे अनिल कुमार वर्...