चार नलकूपों पर धावा बोल हजारों का समान किया चोरी
बागपत, जून 27 -- चांदीनगर। सिगोली तगा और चमरावल गांव के जंगल से चार नलकूपों पर धावा बोल चोर हजारों का समान चोरी कर ले गये पीड़ित किसान नें थानें में तहरीर दी है। सिगोली तगा निवासी विरेन्द्र पर जगदीश नें बताया की देर शाम वह अपना नलकूप बंद कर घर आ गया था सुबह जब वह नलकूप पर पहुंचा तो नलकूप से केवल और स्टार्टर चोर चोरी कर ले गये इसके अलावा चमरावल गांव के यशपाल पुत्र रामसिंह,खुरशेद पुत्र इमामूदीन,व ईश्वर के नलकूप से भी चोर हजारो का समान चोरी कर ले गये पीड़ित किसान ईश्वर ने चांदीनगर थानें में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है। रटौल और चांदीनगर क्षेंत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है चोर आय दिन घटनाओं को अंजाम देने में लगे है जिससे किसान परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.