बोकारो, अप्रैल 22 -- फुसरो। हिन्द मजदूर सभा से सम्बद्ध कोल फील्ड मजदूर यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन गिरिडीह से रांची जाने के क्रम में यूनियन के पदाधिकारियों से मिले एवं ढोरी प्रक्षेत्र में मजदूरों की समस्या को लेकर भी चर्चा की। बात करते हुए हुए उन्होंने केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड को मजदूरों के साथ धोखा बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। कहा कि यूनियन पिछले पांच वर्षों से इन कानूनों का विरोध कर रही है क्योंकि ये कंपनियों को कर्मचारियों को आसानी से हटाने की छूट देते हैं, जो श्रमिक हितों के खिलाफ है। रघनंदन ने केंद्र सरकार पर श्रमिक कानूनों को कमजोर करने और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर भड़की विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति वहीं सहायक महामंत्री सह गिरिडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.