मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लेवी को लेकर मोतीपुर थाने के सिंगैला में सड़क निर्माण कंपनी के सब बेस कैंप पर हमले के आरोपित चार नक्सलियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने का अनुमति पत्र पुलिस के पास करीब नौ वर्षों तक पड़ा रहा। मुकदमा चलाने की अनुमति पत्र पेश नहीं करने के कारण कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया। पिछले दिनों यह अनुमति पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में पेश किया गया।

नक्सलियों का हमला सिंगैला स्थित बेस कैंप पर नक्सलियों ने दस जनवरी 2015 की रात हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने 12 नक्सलियों के विरुद्ध 30 जून 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी। इनपर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए तत्कालीन एसएसपी ने विधि विभाग को अनुशंसा भेजी थी। विधि विभाग के तत्कालीन सचिव ने 12 सितंबर 2017 को इनमें से चार के ...