मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- ऑल इंडिया यूनाइडेड ट्रेड यूनियन सेंटर के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू नए चार श्रम कोड को श्रमिक विरोधी बताया। जिला सचिव संजीव कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि 29 श्रम कानूनों को खत्म करके यह चार श्रम कोड लाए गए हैं जोकि श्रमिक विरोधी हैं। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने इससे पूंजीपतियों का एकाधिकार और मजदूरों का शोषण बढ़ने का अंदेशा जताया। कमल सिंह, प्रमोद कुमार, रंजन नंदा, अमित वर्मा, अफजल, बाबू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...