रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष 110 परीक्षा केंद्रों पर कुल 39,924 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 21,362 तथा इंटरमीडिएट के 18,562 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित होंगी। इस बार चार नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे छात्रों को नजदीकी क्षेत्र में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी और अन्य केंद्रों पर भीड़ का दबाव कम होगा। नए केंद्रों में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंगा, अब्दुल मजीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसपुर, जीके कॉन्वेंट गुलरभोज और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर को शामिल किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर, आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा और राजकीय बाल...