चार नंबर रथ मंदिर की मरम्मत कराने की मांग
बोकारो, मई 16 -- बेरमो प्रखंड के गांधीनगर चार नंबर रथ पूजा समिति ने आगामी श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ महोत्सव को लेकर सीसीएल बोकारो कोलियरी परियोजना पदाधिकारी को पत्र सौंप कर 72 वर्ष पुराने रथ मंदिर की मरम्मत एवं रंग-रोगन कराने की मांग की है। कहा कि परियोजना के समीप होने से स्थिति काफी जर्जर है। रथ पूजा महोत्सव 29 जून से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। इसके बाद महाप्रभु, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा स्नान के बाद 15 दिन अज्ञातवास पर रहेंगे। 15 जुलाई को नेत्रबंधन होगा, 16 को भगवान रथ पर विराजमान होंगे, 17 को भगवान जरीडीह बाजार स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में बने मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे जबकि 24 जुलाई को पुनः मंदिर में उनका आगमन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.