फतेहपुर, जून 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर एसआईजी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के मंडलीय अफसरों ने शिरकत करते हुए प्लेटफार्म सहित सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी हासिल कर कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। साथ ही पाई जाने वाली कमियों से निजात दिलाने को उन्हे लिस्टेड किया गया। बुधवार को सीनियर डीएसटी (वरिष्ठ मंडल अधिकारी संकेत एवं दूरसंचार), सीनियर डीईएन (वरिष्ठ मंडल अभियंता रेलपथ), सीनियर डीई (वरिष्ठ मंडल अभियंता विद्युत) की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों सहित सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर पूवी व पश्चिमी टीन शेड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए पंखे न पाए जाने पर वहां पंखे लगवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सर...