गाज़ियाबाद, दिसम्बर 22 -- लोनी। अंकुर विहार थाना पुलिस ने फर्जी किरायानामा बनाकर चार दुकानों पर कब्जा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को एक दिसंबर को आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव निवासी निखिल की माता ने कुछ समय पूर्व बैंक विहार कॉलोनी निवासी इरशाद को गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित सच्चे सिंह मार्केट में चार दुकान किराये पर दी थी। आरोप है कि इरशाद ने फर्जी किरायानामा बनाकर दुकानों पर कब्जा कर लिया। मामले में पीड़ित ने एक दिसंबर को अंकुर विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मामले में फरार आरोपी इरशाद को सूचना पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने ला...