सीतापुर, दिसम्बर 10 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली नवविवाहिता घर वापस नहीं लौटी। इसी बीच हरदोई से गौना (बिदाई) कराने आए दूल्हे व उसके परिजन बिना दुल्हन के ही निराश होकर लौट गए। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली युवती की शादी 4 दिसंबर को हरदोई जिले के एक युवक से हुई थी। 5 दिसंबर को चौथी लेकर पहुचा युवती का पिता बिदा करा लाया था सोमवार को उसका गौना था ससुराली जनो के आने से पहले वह सोमवार सुबह मैगलगंज स्थित ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच दोपहर में दूल्हा अपने पिता व तीन अन्य परिजनों के साथ गौना कराने गांव पहुंचा। दुल्हन के गायब होने की खबर...