मथुरा, फरवरी 5 -- श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार द्वारा 20 से 23 फरवरी तक चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के संस्थापक राजीव अग्रवाल ने बताया कि 20 फरवरी को निशान यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। निशान यात्रा कृष्णा नगर स्थित विपिन नर्सिंग होम के पीछे से प्रारंभ होकर भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीप श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी का मेहंदी कार्यक्रम 22 फरवरी को शाम चार बजे से कृष्ण कुंज कॉलोनी स्थित भूतेश्वर रोड पर किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा ने बताया कि संकीर्तन 23 फरवरी को शाम छह बजे से फ्लोरेंस गार्डन स...