कोडरमा, सितम्बर 7 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्रीराणी सती जी महोत्सव समिति, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से होगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिनों तक शहर में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहेगा। महोत्सव के प्रथम दिन 8 सितंबर को सार्वजनिक दुर्गा मंडप, अड्डी बंगला रोड से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री दादी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी。 यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दादी मंदिर में 8 से 11 सितंबर तक मनेगा 20 वां भादो अमावस्या महोत्सवशोभायात्रा के आयोजन की विशेषता शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए कई आकर्षण शामिल किए गए हैं। रामगढ़ से आमंत्रित लवली ताशा बैंड, श्री गणेशजी का वाहन, समाज की बच्चियों की स्कूट...