गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित एकलव्य शूटिंग अकादमी में बुधवार को चार दिवसीय शूटिंग कप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन यूपी, दिल्ली और हरियाणा के करीब 40 निशानेबाजों ने एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में भाग लिया। कोच वाजिद मलिक ने बताया कि बागपत, शामली, गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर यूथ मेन वर्ग में अंकुश (बागपत) ने 400 में से 365 अंक, स्टैंडिंग बॉयज में हर्ष ने 200 में से158 अंक और आईएसएसएफ मेन वर्ग में साहिल खान ने 600 में से 564 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल रहे। यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.