हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने निशाना लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हजारीबाग के निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विधायक मद से हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा संसाधनों की कमी उनकी प्रगति में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी ओर से 15 लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्...