चार दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर संपन्न
मुंगेर, मई 30 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। राष्ट्र सेवा दल एवं दिशा विहार मुंगेर की ओर से पंचायत सरकार भवन गंगटा परिसर में आयोजित चार दिवसीय आवासीय युवा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता दिशा विहार के सचिव एवं राष्ट्र सेवा दल के राज्य कार्याध्यक्ष अभय कुमार अकेला ने की। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का विकास करते हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सरोकार, लोकतांत्रिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र सेवा से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- जिला नियोजनालय में लगा रोजगार शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.