सिमडेगा, मार्च 22 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रामनवमी के मौके पर होने वाले चार दिवसीय यज्ञ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर की जा रही है। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आपसी सहमति से लोगों में कार्यों का बंटवारा किया गया है। ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बताया गया कि 31 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। एक अप्रैल से यज्ञ महोत्सव के तहत अखंड हरिकीर्तन एवं भजन-कीर्तन प्रारंभ होगा। दो को मेला का आयोजन किया जाएगा। जबकि तीन को पूर्णाहूति, हवन-पूजन एवं नगर भ्रमण के साथ महोत्सव का समापन होगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...