मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- बंदरा, एक संवाददाता। बरियारपुर मोहनपुर स्थित शिव शक्ति धाम में शुक्रवार को बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव का महारुद्राभिषेक किया गया। हनुमान आराधना के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव शुरू हो गया। धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 24 घंटे का अखंड शिव महामंत्र अष्टयाम एवं हवन की शुरुआत होगी। रविवार को अष्टयाम पूर्णाहुति के बाद रात्रि में बाबा का महाशृंगार एवं शिवविवाह महोत्सव मनाया जाएगा। सोमवार को संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, रमेश ठाकुर, नारायण गिरि, अजीत शरण, राघवेंद्र ठाकुर, संजीव ठाकुर, मुकेश सिंह, सुशील ठाकुर, गंधिर झा, बैजू झा, गोलू गिरि, हरिओम झा, अखिलेश गिरि आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...