वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की सभी 32 शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को उज्जैन यात्रा रवाना हुई। चार दिनी धार्मिक यात्रा का उद्देश्य विश्व कल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की मंगल कामना है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा के नेतृत्व में गई इस टीम में 90 सदस्य हैं। यात्रा के डायरेक्टर सुनील कपूर ने बताया यह यात्रा सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कपूर एवं ऋषि शुक्ला हैं। कैंट रेलवे स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता का सम्मान किया गया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं को भी सम्मनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.