गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में सोमवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन फुटबॉल और बॉक्सिंग के साथ अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। फुटबॉल में नौ टीमों ने भाग लिया। वहीं बॉक्सिंग में 116 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 78 बालक और 38 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने किया। चार दिन में जूडो, बास्केटबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, नेटबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जूनियर वर्ग में बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। विजेता खिलाड़ियों को 19 मार्च को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता और प्रतियोगिताओं का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने किया। इस अवसर पर इंडिया बॉक्सिंग संघ क...