नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। आगा खान हॉल में सत्यगिरी-द समर डायरीज प्रदर्शनी का आयोजन 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। 13 अप्रैल से शुरू यह प्रदर्शनी रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। मंडी हाउस स्थित इस आयोजन में कला और रचनात्मक अभिव्यक्तियों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं, जो गर्मियों के अनुभव, भावनाओं और जीवन के रंगों को दर्शाती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से लोगों को जोड़ना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। खास बात यह है कि प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...