देहरादून, मार्च 10 -- भुवनेश्वर,उड़ीसा से पत्रकारों का एक दल चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की तरफ से यह प्रेस टूर आयोजित किया गया है। पीआईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव सुंदरियाल ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यह मीडिया प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड में शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान, टिहरी जलविद्युत परियोजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का दौरा करेगा। प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के साथ उड़ीसा के विभिन्न अनुभवी पत्रकारों का दल अगले चार दिन केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थल भ्रमण करेगा। प्रतिनिधिमंडल ...