चंदौली, सितम्बर 7 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अभियान के तहत बीते 2 सितंबर को 868 बेटिकट यात्रियों से 6,85,279 रुपये जुर्माना वसूला गया। तीन सितंबर को सासाराम में मजिस्ट्रेट जांच के दौरान 163 मामलों में 1,07,435 रुपये, चार सितंबर को पीडीडीयू-भभुआ रोड खंड में मेगा जांच में 131 मामलों में 77,860 रुपये और 5 सितंबर को गया में मजिस्ट्रेट जांच में 145 यात्रियों से 90,160 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार चार दिनों में कुल 1,307 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए और 9,60,734 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्री उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...