मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला बार एसोसएिशन की ओर से चार दिवंगत वकीलों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर की अध्यक्षता में बार लाइब्रेरी हॉल में शोकसभा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन से जुड़े रहे चार दिवंगत अधिवक्ता अर्जुन राम, धर्मेन्द्र कुमार, रघुवीर सिन्हा एवं संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर व अन्य अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथियों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखे। शोकसभा में उपाध्यक्ष जयमंगल प्रसाद व विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार व विभूतिनाथ झा, सहायक सचिव भारत भूषण, स्वेता कुमारी व दीपक कुमार, कार्यकारि...