हरिद्वार, अप्रैल 19 -- ज्वालापुर क्षेत्र से चार दिन से लापता चल रहे स्कूल बस ड्राइवर का शव रविवार को गंगनहर में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्वालापुर के सीतापुर क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय रवि चौहान 15 अप्रैल को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार सुबह जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में एक शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर मृतक रवि चौहान ही निकले। हाथ मुड़ा हुआ मिला जिससे परिजनों को हत्या की आशंका है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे...