आजमगढ़, मार्च 29 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवादता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गोड़ारी गांव के सिवान में रविवार की शाम को चार दिन से लापता वृद्ध का गेहूं के खेत में शव मिलन से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 73 वर्षीय इम्तेयाज की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। वे 25 मार्च की रात में घर से निकल गए थे। दूसरे दिन से ही परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे, उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की दोपहर में घर से करीब दो किलोमीटर दूर मोलनापुर गोड़ारी गांव के सिवान में गेहूं के खेत से दुर्गंध आ रही थी। गांव के लोग मौके पर ...