चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
शामली, जून 21 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी चार दिन से लापता 26 वर्षीय युवक का शव शनिवार को पूर्वी यमुना नहर से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी अनुज गत 17 जून की दोपहर अपने चार साथियों के साथ बाइक से पूर्वी यमुना नहर पर नहाने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। शाम को उसके साथी अनुज की बाइक लेकर घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों ने जब अनुज के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके गुम होने की बात कही। परिजनों ने उसी दिन युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.