हरदोई, मई 5 -- मल्लावां। मटियामऊ गांव में चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव मक्के के खेत पर मिट्टी में दबा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी हाजी अकील खान ने बताया कि उनका बेटा अबू स्वालेह एक मई की शाम गांव में मेला देखने गया था, जहां से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने दो मई को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार सुबह पुलिस ने गांव के आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया। तभी मटियामऊ निवासी अरमान के मक्के के खेत पर बच्चे का शव मिट्टी में दबा मिला। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मा...