मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। चार दिन से लापता ठेला चालक युवक अनिल कुमार सहनी का शव गुरुवार की सुबह आश्रमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में मिला। वह आश्रम घाट के न्यू ब्रह्मणटोली मोहल्ले का निवासी था। उसके लापता होने पर परिजनों सिकंदरपुर थाने में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। फिर पुलिस के समझाने शांत हो गए। एफएसएल से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अनिल सहनी के भतीजे ने राहुल कुमार ने बताया कि चाचा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से मौत हुई। उनका शव नदी में उपला रहा था। सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव को नदी से निकाला। परिजनों का मानना है कि नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दि...