रुडकी, अप्रैल 6 -- मंगलौर। पिछले चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर निवासी 52 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पिछले चार दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक ट्यूबवेल के पास दुर्गंध आई और वह मौके पर पहुंचे। जहां पर क्षतविक्षत हालत में धर्मेंद्र कुमार का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। ताकि धर्मेंद्र के लापता होने के बाद की कड़ियों को जोड़ा जा सके। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.