लखनऊ, मार्च 1 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर के अंदर से एक युवक युवक का शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे तक ये सूचना पहुंची तो आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फ्रीजर से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फ्रीजर के अंदर मिला युवक कौन था पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के सामने स्थित एक बिरयानी की दुकान की है। पुलिस के अनुसार दुकान पिछले चार साल से बंद थी। दुकान के अंदर एक डीप फ्रीजर रखा था, जिसके अंदर एक युवक को शव मिला है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार चार दिन पहले दुकान संचालक सनी रावत के पिता को कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिसके चलते अंतिम संस्कार के दौरान दुकान बंद कर दी गई थी। अब दुकान मालिक वापस दुकान खो...