संवाददाता, मार्च 2 -- लखनऊ के बीकेटी इलाके में चंद्रिका देवी रोड पर फुटपाथ पर टट्टर डालकर बनाई गई एक वेज बिरयानी की दुकान में 30 वर्षीय युवक विजयपाल की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात का खुलासा तब हुआ जब चार दिन से बंद पड़ी दुकान का मालिक रविवार को वहां पहुंचा और फ्रीजर खोलते ही अंदर शव देखकर उसके होश उड़ गए।हत्या के बाद फ्रीजर में छिपाया शव पुलिस के अनुसार विजयपाल मदारीपुर किशुनपुर के रहने वाले थे। वे हरियाणा में नौकरी करते थे और हाल ही में घर आए थे। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर घर से निकले थे, जिसके बाद से लापता थे। फोन स्विच ऑफ मिलने पर परिवार को अनहोनी की आशंका थी। रविवार को जब दुकान मालिक सनी, जो माल थाना क्षेत्र के मंझी निकरोजपुर गांव का निवासी है, कुछ सामान लेने दुकान पहुंचा तो फ्रीजर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.