मैनपुरी, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर से चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बुधवार की सुबह सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की और उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया है। ग्राम सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश पुत्र मख्तियार सिंह कासगंज में डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी को कमलेश गांव के लिए रवाना हुआ। लेकिन वह कासगंज से घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई पता न चलने पर किशनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। बुधवार की सुबह किशनी पॉलीटेक्निक कॉलेज के निकट सड़क के किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना...