मिर्जापुर, जनवरी 11 -- ड्रमंडगंज,मिर्जापुर। क्षेत्र के सेमरा कलां गांव के सीवान में स्थित पुराने कुएं में रविवार सुबह चार दिन से गायब हुए अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त लल्लू उर्फ सिंघाड़ा निवासी अमदह के रूप में की। मृतक की बेटी ने पिता के हत्या की आशंका जताई है। सेमरा कलां गांव में रविवार सुबह खेत की ओर शौच करने गए । कुएं के पास मेड़ पर साइकिल गिरी देख पास गए। तो साइकिल में झोला टंगा हुआ था। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान शिव गोविंद चौरसिया को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन, एसआई टीपी सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.