फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- शिकोहाबाद में टोल कंपनियां मार्ग से गुजरे बिना ही वाहनों का टोल काटकर लोगों से ठगी कर रही हैं। शिकायत होने के बाद भी टोल कंपनियां वाहन स्वामियों के रुपए नहीं लौटा रही है। जिससे वाहन स्वामी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। मामला शिकोहाबाद के एटा रोड पर रहने वाले गुड्डू तोमर पुत्र खजान सिंह से जुड़ा हुआ है। वह खुद के कई ट्रकों का संचालन करते हैं। 26 मार्च को मुंबई से उसका ट्रक माल लेकर मध्य प्रदेश के लिए गया हुआ था। उस समय ट्रक टोल कोनाझिर पर टोल कटा था। उसके बाद ट्रक माल उतारकर शिकोहाबाद आ गया। उन्होंने ट्रक को नौशहरा स्थित पार्किंग में खड़ा कर दिया। 27 मार्च से 1 अप्रैल तक ट्रक पार्किंग में खड़ा हुआ है।1 अप्रैल को ट्रक के कोनाझिर टोल पर सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर 650 रुपए का टोल कट गया। जब उन्होंने ट्रक की लोकेशन भेजकर टोल...