हरदोई, अप्रैल 2 -- बेनीगंज। भीषण गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच बेनीगंज क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, दूसरी ओर बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 33 केवी बिजली पावर हाउस बेनीगंज से जुड़े क्षेत्र में रविवार से समाचार लिखे जाने तक चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के लगभग 10 हजार की आबादी वाले बड़े गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद अब तक उसे बदला नहीं गया है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फुंके ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.