गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पशु पालन विभाग ने चार दिनों में 22 हजार पशुओं को टीका लगाया। 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत 20 सितंबर तक जिले में पशु पालन विभाग की ओर से 199 कैंप लगाए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तहत कैंप लगाकर पशुओं की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की जा रही हैं। अब तक 2019 पशुओं को दवाईयां वितरित की जा चुकी हैं। वहीं करीब 22 हजार पशुओं को टीका लगाया गया है। इसमें मुंहपका और खुरपका बीमारी का एफएमडी टीका 19100 और लंपी बीमारी का एलएसडी का टीका 2900 पशुओं को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- लम्पी से बचाव के लिए 43,500 गोवंशों का टीकाकरण कैप्शन : कैंप में पशुओं पशुपालकों को पशुओं के लिए दवा वितरित करते हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...