लखनऊ, अप्रैल 6 -- फर्जी नंबर से नवाबगंज स्थित एनएचएआई के टोल प्लाजा से पार हुआ ओवरलोड ट्रक आए दिन टोल कर्मियों की मदद से टोल प्लाजा से निकलता है। यह खुलासा परिवहन विभाग की जांच में हुआ है। चार दिन में दो बार टोल पार करने का रिकॉर्ड सामने आया है। हैरानी की बात है कि टोल के बैरियर तक पहुंचने में ट्रक का वास्तविक नंबर कैमरे में कैद होता है। उसके बाद टोल की जो पर्ची कटती है उस पर फर्जी नंबर दर्ज होता है। पिछले शुक्रवार को नवाबगंज टोल प्लाजा से निकले जिस ओवरलोड ट्रक (यूपी-32-जेडएन -8925) का चालान किया, उसका टोल फर्जी नंबर एमए-34-एस-9455 से काटा गया था। टोल से मिली रसीद संख्या 401553972 पर भी यही नंबर दर्ज था। बैरियर पर लगे कैमरे पर यूपी-32-जेडएन -8925 नंबर दिखता है, लेकिन टोल शुल्क की पर्ची पर फर्जी नंबर एमए-34-एस-9455 दर्ज होता है। इससे पहले ...