फतेहपुर, मार्च 16 -- बिंदकी। कोचिंग से घर लौट रही एक किशोरी के दो महीने से लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों और सामाजिक संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बिंदकी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। करीब दो माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कोचिंग से घर लौटते समय कुछ युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसके बाद कुछ दूरी पर उसे कार में बैठाकर फरार हो गए थे। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर एक मुख्य आरोपी समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी न तो किशोरी का कोई सुराग लग पाया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। इसस...