गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। होली पर चार दिन की बैंक बंदी को लेकर व्यापारिक जगत में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में बैंक बंदी पर पुनर्विचार की मांग को केंद्र में रखते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इस विषय में गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया जाए। यह पत्र ईमेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से प्रेषित किया गया। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि एक मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन बैंकों की बंदी व्यापारियों और आम जनता के लिए भारी परेशानी सबब है। अधिकांश लेनदेन बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से होता है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय ...