चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- सोनुवा। सोनुवा थाना क्षेत्र कोचापुर गाँव के ग्रामीणों ने चार दिनों से लापता रही शशिकला गाँव की 50 वर्षीय महिला जानकी नायक को खोजकर सोनुवा थाना पहुंच कर पुलिस को सौंप दिया। ज्ञात हो कि विगत 8 अप्रैल देर शाम को मानसिक रूप से बीमार शशिकला गाँव की 50 वर्षीय जानकी नायक घर से कंही चली गयी। जिसकी की तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। इस बीच खबर मिली कि जानकी नायक कोचापुर गाँव पहुंच गयी थी। जहां पर ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर समझ कर मारपीट करने की जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद 9 अप्रैल को परिजनों ने सोनुवा थाना इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मामले को लेकर कोचापुर गाँव के करीब छह ग्रामीणों को सोनुवा थाना लाकर पूछताछ कर छोड़ दिया। पुलिस ने लापता जानकी नायक की खोजबीन करने की अपील कोचापुर गाँव के ग्रामीणों से भी की। इस बीच...